महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय Biography Hindi:
हमारे हिन्दू सनातन धर्म का अर्थ होता है। जो शाश्वत हो सदा के लिए सत्य हो। जो अदि अनादि से हो और जिसने अंत नहीं मापा जा सकता जिनके अनेक रूप हो और निराकार हो इसे हम सनातन धर्म कहते है। जैसे ईश्वर ही सत्य है। आत्मा ही परम सत्य है। और हमें भक्ति करते भगवान को प्राप्त हो जाये वही परम सत्य है सत्य के मार्ग को बताने वाला धर्म ही सनातन धर्म है।
सनातन धर्म का सीधा अर्थ है: जो अनादि काल से चला आ रहा है। जिसका कभी भी अंत नहीं है जो शाश्वत है। जो सर्वव्यापी एवं सर्वशक्तिमान है उस सत्य को ही सनातन धर्म कहते हैं।
और इस धरती भूमि पर जब जब अधर्म बढ़ जाता है तब उसे मिटाने के लिए ये सृस्टि ऐसे महान संत आत्मा को इस धरती पर भेजती है और अधर्म का नाश करके फिर से वही आनंदमय ऊर्जा में समाविस्ट हो जाती है।ऐसे ही आज एक हमारे महान संत की बात करने जा रहे है जिनका नाम है बागेश्वर धाम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो आज के टाइम में भारत देश में चर्चा हो रही है और भारत को अखंड भारत बनाना ही इनका लक्ष्य है।
सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम बालाजी सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छाए हुए हैं। जो आज भारत देश के हिन्दू युवा को जगा रहे है और सबको एक कर रहे है। निश्चित तौर पर भारत एक संतो महंतो का देश है, महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश की सेवा में रात दिन जुड़े हुए हैं। बहुत ही कम समय में, उनकी चर्चा हमारे देश और विदेश में भी हो रही है।
Dhirendra Krishna Shastri Biography in hindi
पूरा नाम: | धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री |
मशहूर या प्रसिद्धि: | बागेश्वर धाम |
प्रशिद्ध नाम: | बालाजी महाराज बागेश्वर धाम, महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री |
जन्म: | 4 जुलाई 1996 |
जन्म स्थान: | गढ़ा गाँव ,छतरपुर जिला,MP (मध्य प्रदेश) |
वर्तमान आयु: | 27 साल |
जाति: | पंडित |
धर्म: | हिन्दू |
पिता का नाम: | रामकृपाल गर्ग |
माता का नाम: | सरोज गर्ग |
दादाजी का नाम: | भगवान दास गर्ग |
भाई or बहन: | शालिग्राम गर्ग (छोटा भाई) or एक बहन भी है |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
शैक्षिक योग्यता | कला वर्ग से ग्रैजुएशन (B.A) |
व्यवसाय | कथावाचक,सनातन Hindu धर्म प्रचारक |
धीरेन्द्र शास्त्री जी के गुरु | जगद्गुरु रामभद्राचार्य (year 2015 में पद्मविभूषण से सम्मानित) |
इनकम /कमाई | 3 से 4 लाख |
Net worth | 19.5 करोड़ |
Bageshwar Dham: महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय:
बागेश्वर धाम महाराज धीरेन्द्र शास्त्री जी का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश MP के छतरपुर जिले के गढ़ागंज गाँव में हुआ। इसी स्थान पर हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है जो बागेश्वर धाम स्थित है।
गढ़ा गाँव धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का गाँव है। और इनके दादाजी पंडित भगवान दास गर्ग ने चित्रकूट के निर्मोही अखाड़े से दीक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री जी के दादाजी ने बागेश्वर धाम जो की आज के समय में काफी प्रचलित हुवा है, इसका जीर्णोद्धार दादाजी पंडित भगवान दास गर्ग के हाथो किया था।
परिवार में इनकी माताजी सरोज गर्ग एक ग्रहणी है। और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के एक छोटे भाई शालिग्राम गर्ग हैं जो कि स्वयं भी बागेश्वर धाम को समर्पित हैं। और आज बागेश्वर धाम की ही सेवा करते है।
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गढ़ा गाँव के सरकारी स्कूल से पूरी की थी। 12 वर्ष की आयु में ही Bageshwar Dham धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन देना शुरू कर दिया था। और बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री जी पर बालाजी हनुमान जी की असीम कृपा है और बालाजी हनुमान जी के कारण उन्हें कई सिद्धियां प्राप्त भी हुई हैं। और आज के टाइम में सभी दुखी पीड़ित भक्तो के दुःख भी दूर करते है ऐसे कई सिद्धिया के मालिक है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज बागेश्वर धाम
महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का परिवार
महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के परिवार में कुल 5 सदस्य हैं। महाराज धीरेन्द्र शास्त्री जी के पिता श्री राम करपाल गर्ग और माता सरोज गर्ग है। और इनके दादाजी श्री भगवान दास गर्ग हैं।महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक छोटे भाई शालिग्राम गर्ग है aur बहन रीता गर्ग भी है।
महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की शिक्षा
बालाजी Bageshwar Dham सरकार श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने अपनी शिक्षा 10 वीं और 12 वीं की पढ़ाई अपने ही गाँव में ही की थी। इसके बाद इन्होने B.A भी किया। धीरेन्द्र शास्त्री जी ने अपने दादाजी भगवान दास गर्ग से रामकथा सीखी और अपने दादाजी को ही अपना गुरु भी मानते थे। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने जब छोटे थे तभी से प्रवचन देना भी शुरू कर दिया था। और आज पुरे देश विदेश इ इनकी चर्चा हो रही है।
Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का करियर और जीवन सफर
भारत देश में बागेश्वर धाम सरकार को शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जनता हो बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को मानने वाले बड़ी संख्या में मौजूद हैं। लोग बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को साक्षात् हनुमान जी का अवतार मानते हैं।
बागेश्वर धाम में हनुमान जी का मंदिर है वो कई वर्षों पुराना है। इस मंदिर में धीरेन्द्र शास्त्री जी के पूर्वज पूजा का काम करते थे। और इनके दादाजी भगवान दास गर्ग ने हनुमान mandir का फिर से निर्माण करवाया।
2003 साल से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी इस बागेश्वर दरबार की देखरेख कर रहे हैं। मात्र 9 वर्ष की आयु में हनुमान जी की पूजा शुरू की थी तब से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बाला जी का आशीर्वाद बना हुआ है।
Bageshwar Dham: को करीबन 300 साल पहले मानव कल्याण और जनसेवा के लिए सन्यासी बाबा द्वारा बागेश्वर का निर्माण किया गया था। और धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा इस परम्परा को आगे बढ़ाया। aur अपने गुरु समान दादाजी भगवान दास गर्ग के बाद इन्होने ही बागेश्वर धाम का
सारा कामकाज संभाला है।
बागेश्वर धाम से प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके धीरेन्द्र शास्त्री जी पर बालाजी हनुमान जी की विशेष कृपा है। इनकी शरण में जो भी व्यक्ति आता है उसकी समस्या का समाधान बालाजी के परम भक्त बागेश्वर धाम में हो जाता है। इस बागेश्वर धाम में हर मंगलवार और शनिवार को लाखों भक्तो की भीड़ दिखाई पड़ती है।
महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की जयजय कार आज पुरे भारत देश में हो रही है। और महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीजी का एक ही लक्ष्य है सभी सनातनी हिन्दू भाइयो को एक करना अपने धर्म की रक्षा करना। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के बड़े बड़े कार्यक्रम भी हो रहे है। अभी पटना बिहार में 10 lack से भी ज्यादा भक्तो की भीड़ जमा हुयी थी और अभी पुरे देश में अलग अलग राज्यों में महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के सत्संग प्रोग्राम हो रहे है। और आज के टाइम में सोशल मीडिया पे महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की जयजयकार हो रही है।
Dhirendra Shastri Social Media:-
ऑफिसियल Website | क्लिक करें |
फेसबुक पेज /अकाउंट | क्लिक करें |
Dhirendra Shastri twitter | क्लिक करें |