BYD e6, इलेक्ट्रिक कार जो 2203Km चलती है, सबसे बड़ा रिकॉर्ड

आज के समय में अपनी गाड़ी हो या बाइक सुबह होते ही 200 का या 500 का पेट्रोल या डीज़ल चाहिए ही चाहिए। और ऐसे में ही बढ़ते दाम जो की आज के टाइम में बढ़ती महंगाई और भी खर्चे इसकी वजह से आप अपनी कार को गुमा नहीं पाते है। या फिर आपने गुमना ही कम कर दिया है।

तो ऐसे टाइम पे हमें इलेक्ट्रिक कार मिले वो भी लम्बे समय तक चलने वाली तो हम कही भी आसानी से आ जा सकते है। और ऐसी ही कार मार्किट में आ गयी है तो आज जानेगे इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) के बारे में जो एक बार चार्ज करने पर लम्बे समय तक चलती हो।

इलेक्ट्रिक व्हीकल जितनी ज्यादा चलती है वही उसकी सफलता का राज है। खासकर इलेक्ट्रिक कार की रेंज जितना ज्यादा चलेगी, लोगों का भरोसा उस इलेक्ट्रिक कार पर उतना ही ज्यादा होगा।

ज्यादा रेंज पर चलने वाली कार का ऐसा ही कारनामा चीनी कंपनी BYD ने किया है। कंपनी ने अभी के टाइम में भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक BYD e6 कार लॉन्च किया है। जो की सबसे लंबी दूरी तय करने में सक्षम है।

BYD E6 Electric Car

इस कार का टेस्ट करने के लिए मुंबई से दिल्ली तक का सफर तय किया है और सभी रिकॉर्ड तोड़े है। और यही इलेक्ट्रिक कार इंडियन में धमाल मचा रही है। कंपनी ने दावा किया है कि BYD e6 इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने के बाद पूरी की जाने वाली सबसे ज्यादा दूरी है।

चीनी कंपनी BYD भारत में लम्बे समय से 2007 से कारोबार कर रही है। और ये कंपनी भारत में मुख्य रूप से बसों और ट्रकों की मैन्युफैक्चरिंग करती आयी है, लेकिन भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने कमर्शियल पैसेंजर कार सेगमेंट में कदम रखने का फैसला किया।

और उसका कहना है कि भविष्य में वह पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। और ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज करने पर 520Km की दूरी तय करेगी।

BYD e6 इलेक्ट्रिक कार 71.7 kWh ब्लेड बैटरी का उपयोग करती है। यह WLTP रेटिंग के अनुसार शहर की परिस्थितियों में सिंगल चार्ज पर 520 किलोमीटर की रेंज देती है। और यह MPV एक 70kWh इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है जो 180 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

इस इलेक्ट्रिक एमपीवी की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। और MPV e6 को AC और DC दोनों फास्ट चार्जिंग फीचर के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है। यह महज आधे घंटे में 30 से 80% तक चार्ज हो जाती है।

BYD e6 भारत में कंपनी की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार MPV है, जो ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस है। इस बैटरी तकनीक का खुलासा वैश्विक स्तर पर वर्ष 2020 में हुआ था, जो हमें अधिक रेंज, अधिक सुरक्षा और लंबे समय तक चलने वाली इलेक्ट्रिक कार में विश्वास दिलाता है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में भारत में e6 MPV को लॉन्च किया था।

भारत में BYD e6 की एक्स-शोरूम कीमत 29.15 लाख रुपये है। इस इलेक्ट्रिक कार को आप विजयवाड़ा, अहमदाबाद और अन्य शहरों के अलावा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद से खरीद सकते हैं।

BYD e6 इलेक्ट्रिक कार 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी देती है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक MPV BYD e6 पर 3 साल या 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी, 8 साल या 5 लाख किलोमीटर की बैटरी सेल वारंटी और 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की ट्रैक्शन मोटर वारंटी देती है।

BYD E6 Electric Car Price – Rs.29.15 Lakh,on Road

Specification of BYD E6

  • City Mileage – 520.0 km/full charge
  • BYD E6 Price – Rs.29.15 Lakh
  • Max Torque (nm@rpm) – 180nm
  • Range – 415km
  • Body Type – MUV
  • Max Power (bhp@rpm) – 93.87bhp
  • Seating Capacity – 5
  • Boot Space (Litres) – 580
  • Ground Clearance Unladen – 170
  • BYD E6 Mileage – Automatic, 520.0 km/full charge
  • BYD E6 Colours – Doctor Black, Blue Black Dual Tone, Crystal White

Leave a Comment