अगर आपको भी है ज्यादा चाय पीने की आदत, जानिए नुकसान

चाय पीने के नुकसान: आज के समय में चाय के बिना किसी का दिन अच्छा कटता ही नहीं है। इसी लिए सभी को शक्कर वाली या बिना शक्कर वाली चाय पीने के लिए चाहिए और आज के टाइम में चाय सभी के लिए एक गुड मॉर्निंग बन गया है। चाहे आप सुबह अपनी आंखें खोलना चाहते हैं या तरोताजा होना चाहते हैं,

नाश्ता करना चाहते हैं या कार्यालय और दुकान पर काम की थकान को कम करना चाहते हैं, आपको चाय की जरूरत है। ज्यादातर लोग दूध वाली चाय का सहारा लेते हैं। कई लोग दिन में 8-10 कप चाय पीते हैं।

ऐसा करना उनकी मजबूरी भी बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय पीने की आदत आपको काफी परेशान कर सकती है। तो आज हम जानेगे की चाय पीने से कोनसे नुकसान हो सकते है।

Tea Side Effects

Tea Side Effects

बढ़ सकती है दहशत

चाय के अधिक सेवन से चिंता बढ़ सकती है। लोग खासतौर पर दूध वाली चाय का सेवन करते हैं। इसमें टैनिन होता है जो समस्या को बढ़ा देता है। साथ ही चाय में कैफीन भी होता है जो शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकता है।

आंतों को नुकसान पहुंचाता है

चाय पीना आंतों के लिए हानिकारक होता है। इसके सेवन से आंतों में खराबी का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे खाना पचने में दिक्कत होती है। और कभी कभी रात को देर तक चाय पिने से गैस की ट्रबल हो जाती है इसके कारन आपको नींद नहीं आती है।

सीने में बेचैनी बढ़ जाना

ज्यादा चाय पीने से हार्टबर्न का खतरा बढ़ सकता है। चाय आंतों में एसिड के उत्पादन को बढ़ाती है जिससे सीने में दर्द होता है। इसके सेवन से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी भी बढ़ सकती है।

अनिद्रा की समस्या बढ़ जाती है

चाय के अधिक सेवन से भी नींद आने की समस्या बढ़ सकती है। नींद की कमी से तनाव, आंखों के नीचे काले घेरे और चिंता जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

गैस बनाता है

बहुत से लोगों को सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत होती है। इस वजह से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी होती है। इससे गैस और पेट में सूजन हो सकती है। शरीर में कमजोरी भी आ सकती है। इसी के कारण आपको बार बार बाथरूम जाना भी पड़ सकता है

एंटीबायोटिक का असर कम होता है

कुछ लोग बीमारी के कारण एंटीबायोटिक्स लेते हैं। चाय इन दवाओं के प्रभाव को कम करती है और इन दवाओं को लेने से आपका उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता है।

अगर आपको चाय पीनी है तो अदरक डाले और चीनी के जगह गुड़ डाले इसके अलावा आप तुलसी के पत्ता और पुदीना भी डाल सकते है ऐसा करने से चाय आपको ज्यादा नुकशान नहीं पहुचायेगी।

Leave a Comment

"
"