Veer Mahaan Biography, वीर महान (Rinku singh) का जीवन और WWE कैरियर

वीर महान (Veer Mahaan) भारत के उत्तर प्रदेश में भदोही के गोपीगंज गांव में रहते थे। और उनके पिता एक ट्रक ड्राइवर थे। वीर बड़ी गरीबी में पले-बढ़े। वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है। और उनका जन्म 8 अगस्त 1988 को हुआ था।  वीर महान की ऊंचाई 6 फीट 3 इंच है। वीर महान का वजन 125 किलो है।

और डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रदर्शन केंद्र द्वारा प्रशिक्षित है। वीर महान (Veer Mahaan) आज के समय में हमारा भारत देश का गौरव है। और हिंदुओं की शान है। वहीं WWE के वीर महान ने सबसे बड़े रैसलिंग रेसलर को मात दी है। WWE, में वीर महान से मुकाबला करने वाला पहले से ही डरा रहता है। और जो वीर महान के हाथो में आ जाता है वो बुरी तरा से पीटने के बाद हार मान लेता है।

वीर महान के 34 वर्ष हुए है और एक भारतीय पेशेवर पहलवान और बेसबॉल खिलाड़ी हैं। उन्हें वर्तमान में WWE में साइन किया, जहां वे वीर महान के तहत रॉ ब्रांड पर प्रदर्शन करते हैं।

WWE Veer Mahaan

आज WWE भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में देखा जाता है, डब्ल्यूडब्ल्यूई में वीर महान, जिस तरह से वे दुश्मनों को धूल चटा रहे हैं। यह भारत के हिंदुओं के लिए एक बहुत ही वर्ग की बात है। और आज के समय में इसकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में है. वीर महान इन दिनों सोशल मीडिया पर साये हैं।

और वीर महान भारत के लोगों को प्रेरक संदेश देते रहते हैं। वीर महान कहते हैं कि मैं मरूं या जिउ, मैंने अपना जीवन अपने देश के लिए समर्पित कर दिया है। और मैं अपने देश भारत का नाम हमेशा ऊंचा रखूंगा। वीर महान (Rinku Singh Rajput) एक हिंदू राजपूत हैं। और वह शिव और राम के भक्त भी हैं। और हनुमान के समान बल है, जो किसी भी शत्रु को एक ही वार में परास्त कर सकता है।

वीर महान (Veer Mahaan) जीवन परिचय

वीर महान (Veer Mahan) का असली नाम रिंकू सिंह है। वीर महान सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव गोपीगंज में हुआ था। ​वीर ने जनवरी 2018 में WWE रॉ में डेब्यू किया है। और WWE की अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। बता दें की वीर महान एक भारतीय पहलवान और अमेरिका के बेसबॉल खिलाड़ी भी जाने जाते हैं। इनका जन्म 8 अगस्त 1988 में हुआ था।

और रिंकू सिंह राजपूत का 34 शाल हुए है। वीर महान प्रोफेशनल बेसबाल खेलने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हैं। मेजर लीग बेसबाल वीर को साइन किए जाने के बाद इनका नाम चर्चा में आया। इसके बाद WWE के Raw मैच में रे मिस्टेरिओ के खिलाफ कॉम्पिटिटिव मैच में डेब्यू करने के बाद काफी प्रशंसा मिली है। और पुरे भारत देश में और दुनिया भर से फेसबुक, यूट्यूब सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है और बड़ी प्रशंसा हो रही है। वीर महान के फ्रेंड्स बड़े तेजी से बढ़ रहे है।

पूरा नाम रिंकू सिंह राजपूत
निकनेम वीर महान, Veer Mahaan
प्रोफेशन डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE Wrestler)
जन्म तिथि 8 अगस्त 1988
वर्तमान आयु 34 वर्ष
स्थान गोपीगंज, भदोही ,उत्तर प्रदेश, भारत
धर्म हिंदू
कॉलेज गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ
ऊंचाई 6 फीट 3 इंच
हॉबी कुश्ती, जिमिंग, दौड़ना
राष्ट्रीयता भारतीय
वजन 125 किलो

वीर महान मूल रूप से भारत के उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके पूरे परिवार में इनकी स्वर्गीय माता जी और पिताजी है। वीर महान के 3 बहने और 4 भाई हैं। इनके पिता जी ट्रक ड्राइवर थे और अपने परिवार का भरण पोसन करते थे। एक इंटरव्यू में वीर बताते हैं की बचपन में उनका सपना आर्मी में जाने का था। क्यूंकि उनके दो बड़े भाई आर्मी और बीएसएफ में हैं।

जिन्हे देखकर वीर भी आर्मी के लिए भर्ती में गए थे लेकिन उम्र कम होने से सिलेक्शन नहीं हो पाया था। इसी बीच उन्हें मिलियन डॉलर आर्म के कम्पटीशन में भाग लिया और उसे जीतने के बाद वो अमेरिका चले गए। यहाँ से उनकी ज़िन्दगी बदल गयी। और आज रिंकू सिंह राजपूत से वीर महान बन गए है। जिन्हे देखते ही अच्छे अच्छो के पासी ने शूट जाते है।

वीर महान (Veer Mahaan) कैरियर

रिंकू सिंह (Veer Mahaan) लखनऊ के एक स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ता था। उन्होंने बचपन में एक जूनियर जब्लिन थ्रोअर के रूप में शुरुआत की, जिसमें वे राष्ट्रीय चैंपियन भी बने। इसके बाद वीर कॉलेज के दौरान उन्होंने मिलियन डॉलर आर्म में भाग लिया और इसे जीता। वीर को तब मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) टीम, पिट्सबर्ग पाइरेट्स द्वारा हस्ताक्षरित होने के लिए चुना गया था।

और यहीं से पेशेवर बेसबॉल खेलने वाले पहले भारतीय के रूप में उनका सफर शुरू हुआ। इस पर फिल्म भी बन चुकी है। जिसमें उनके भारत से अमेरिका के सफर के बारे में बताया गया है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में शुरुआत वीर साल 2018 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल हुए। शुरुआत में उन्होंने एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सौरव गुर्जर के साथ एक टीम बनाई। इसका नाम द इंडस लायन रखा गया।

जिसके बाद दोनों ने बतौर टीम WWE NXT में हिस्सा लिया। उस समय उन्हें रिंकू सिंह के नाम से जाना जाता था। तब तक उन्हें वीर महान के नाम से कोई नहीं जानता था। कुछ समय बाद उनकी टीम में एक और सदस्य जुड़ गया जिसका नाम जिंदर महल है। जिसके बाद रिंकू सिंह भी वीर के नाम से मशहूर हो गए।

WWE Veer Mahaan Wrestler

वीर, शॉकी और जिंदर से बनी टीम ने कई मैचों में हिस्सा लिया और लगातार 12 मैच जीते। इसके बाद वीर ने इस टीम से अलग होना ही सही समझा। इसके बाद वह एक अनुबंध के तहत एक स्वतंत्र पहलवान के रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ में शामिल हुए। इसके बाद वे वीर महान के नाम से प्रसिद्ध हुए। और उसके बाद वीर महान का खूब मुकाबला हुआ, उसके बाद वो काफी चर्चा में आ गए।

वेजीटेरियन हैं वीर महान

शुद्ध शाकाहारी हैं और वीर महान जहां रहते हैं अपनी पूजन की सामग्री साथ रखते हैं। प्रतिदिन समय के अनुसार पूजा करना, चंदन लगाना उनकी दिनचर्या भी है। भक्ति की वजह से ही उन्होंने अपनी भुजा पर राम और सीने पर मां लिखवाया है। वीर महान ने एक इंटरव्यू में बताया की वो पूरी तरह से शाकाहारी हैं।

अब उनकी डाइट में शुद्ध शाकाहार और भारतीय डाइट है। वो दूध, दही , घी मक्खन आदि का भरपूर मात्रा में सेवन करते हैं। उनके आलावा और भी ताजे फल और देसी जड़ीबूटियों का भी सेवन करते है। उनका कहना है की उन्हें शाकाहार अपनाने से पहले से ज्यादा ऊर्जा प्राप्त होती है। वीर महान ने कहा कि वो जो कुछ भी करते हैं वो अपने फैंस, और अपने भारत देश और परिवार के लिए ही करते हैं।

Leave a Comment